home page

हांसी में बाइक चोरों पर एवीटी स्टाफ का शिकंजा, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 | 
हांसी में बाइक चोरों पर एवीटी स्टाफ का शिकंजा, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


लाखन माजरा, रोहतक व जींद समेत हांसी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक हांसी-नारनौंद

में मिलीं

एवीटी स्टाफ ने छह आरोपी गिरफ्तार किए

हांसी, 25 सितंबर (हि.स.)। वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए

जा रहे अभियान के तहत एवीटी स्टाफ ने छह चोरी की मोटरसाइकिल

बरामद की हैं। पुलिस ने इन मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों

में अधिकांश हीरो स्पलेंडर मॉडल की हैं।

डीसीपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने शुक्रवार काे बताया कि एवीटी स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक

नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। इसके तहत गत नौ

सितंबर को मिर्चपुर निवासी अमित को गिरफ्तार कर लाखन माजरा से चोरी हुई स्पलेंडर मोटरसाइकिल

हांसी से बरामद की गई, इसके बाद 14 सितंबर को डूमरखा कलां, जींद निवासी राजेश को काबू

कर रोहतक से चोरी हुई काले रंग की हीरो स्पलेंडर बरामद की गई, 17 सितंबर को बीबीपुर

निवासी अशोक को गिरफ्तार कर जींद से चोरी हुई हीरो स्पलेंडर हांसी से बरामद की गई तथा

21 सितंबर को दयाल सिंह कॉलोनी हांसी निवासी प्रमोद को काबू कर उसी क्षेत्र से चोरी

हुई स्पलेंडर बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को जींद निवासी अजय को गिरफ्तार

कर काली देवी चौक के नजदीक से चोरी हुई स्पलेंडर बरामद की गई, वहीं 24 सितंबर को खांडा

खेड़ी निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर गांव नाडा से चोरी हुई स्पलेंडर मोटरसाइकिल नारनौंद

क्षेत्र से बरामद की गई। एवीटी स्टाफ ने लाखन माजरा, रोहतक, जींद, दयाल सिंह कॉलोनी हांसी, काली देवी

चौक के नजदीक और गांव नाडा से चोरी हुई छह मोटरसाइकिल हांसी और नारनौंद क्षेत्र से

बरामद की हैं। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाकर कार्रवाई की जा

रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर