home page

सोनीपत : पाइपलाइन में सेंध लगाकर कच्चा तेल चोरी का प्रयास, 30 ड्रम कच्चा तेल बरामद

 | 

सोनीपत, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव जौली में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीसीटीवी)

की भूमिगत पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी का प्रयास नाकाम कर दिया गया। मौके से 30 ड्रम

कच्चा तेल बरामद हुआ है। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। पाइपलाइन में

अत्यधिक ज्वलनशील कच्चा तेल बहता है, जिससे छेड़छाड़ होने पर विस्फोट की आशंका बनी

रहती है।

कंपनी

के उप महाप्रबंधक संजय कुमार की शिकायत के अनुसार गत कंट्रोल रूम में

पाइपलाइन खुदाई का अलार्म बजा। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया टीम को मौके पर भेजा गया।

पेट्रोलिंग के दौरान गांव जौली के पास कच्चे रास्ते पर 30 ड्रम कच्चा तेल भरा मिला,

जिसे तुरंत कब्जे में लिया गया। अगली सुबह पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने गहन जांच की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पाइपलाइन में सेंध लगाकर अवैध वाल्व फिट किया था।

अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन में तेल का दबाव अत्यधिक होता है, ऐसे में इस प्रकार

की छेड़छाड़ से न केवल सरकारी संपत्ति की चोरी होती है बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान

पहुंच सकता है। आग लगने की स्थिति में बड़े स्तर पर जनहानि की आशंका थी। सदर

गोहाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना