home page

हिसार में बकाया साढे सात लाख मांगने पर ट्रेवल्स ऑफिस के मालिक और दोस्त पर हमला

 | 

डाबड़ा चौक पर सुए, थप्पड़ और घूंसों से की मारपीट, गोली मारने की धमकी देने

का आरोप

पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया

हिसार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के डाबड़ा चौक के पास स्थित फ्यूचर फ्लाइट

ट्रेवल्स एंड कंसल्टेंसी ऑफिस के बाहर पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में झड़प

हो गई। आरोप है कि बकाया रुपये मांगने पर युवकों ने ऑफिस के मालिक दीपांशु और उसके

दोस्त विक्रम पर सुए, थप्पड़ और घूंसों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल

हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवीन सैनी, वीर उर्फ भरता, अरविंद

पंडित, अमन, शिव और चार-पांच अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू

कर दी है। कैमरी रोड निवासी 25 वर्षीय दीपांशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके

दोस्त विक्रम निवासी मिरका ने सातरोड खुर्द निवासी नवीन सैनी से 7.50 लाख रुपये लेने

थे। करीब दो महीने पहले दोनों के बीच समझौता हुआ था कि नवीन छह महीने में रुपये चुका

देगा। दीपांशु के अनुसार, करीब एक महीने पहले उसने नवीन से पैसों के लेन-देन को लेकर

शपथ पत्र मांगा तो वह तैश में आ गया। इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब चार बजे नवीन ने

विक्रम को फोन कर पैसों का हिसाब करने के लिए डाबड़ा चौक स्थित उसके ऑफिस आने की बात

कही। विक्रम ने दीपांशु को भी वहां बुला लिया।

दीपांशु के अनुसार, जब वह ऑफिस के नीचे पहुंचा तो नवीन सैनी, वीर उर्फ भरता,

अरविंद पंडित, अमन, शिव और चार-पांच अन्य युवक विक्रम के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप

है कि इसी दौरान नवीन ने दीपांशु के सीने और गर्दन पर सुए से वार करने का प्रयास किया।

बचाव में झुककर हाथ आगे करने पर सुआ उसकी दाहिनी बाजू पर जा लगा। दीपांशु ने आरोप लगाया कि इस

दौरान अरविंद पंडित ने विक्रम को ऊपर ले जाकर गोली मारने की धमकी दी और अपनी पैंट की

पिछली जेब से हथियार निकालने का प्रयास भी किया। मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी

अपनी स्विफ्ट और काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत

के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर