एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी चमके
-हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कुल 31 पदक हासिल किए
-अध्यक्ष आरती सिंह राव ने खिलाडिय़ों को दी बधाई
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के पैरा खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाडिय़ों ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अहम योगदान देते हुए 9 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक हासिल किए हैं।
हरियाणा के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर पैरा स्पोट्र्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडिय़ों, उनके प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, परिवारजनों और खेल से जुड़े सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के पैरा खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
आरती सिंह राव ने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में देश में पैरा खेलों को जिस तरह से प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इन जांबाज खिलाडिय़ों ने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया है कि शारीरिक चुनौतियां किसी भी खिलाड़ी के लिए बाधा नहीं बन सकतीं, यदि उसके पास दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और मेहनत का बल हो।
प्रतियोगिता के कुल नतीजों पर नजर डालें तो भारत 30 स्वर्ण सहित कुल 114 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। इससे पहले वर्ष 2022 में भारत ने 111 पदक जीते थे। इस बार का यह प्रदर्शन एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। विशेष रूप से, भारतीय दल के कुल स्वर्ण पदकों में अकेले हरियाणा की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश के खिलाडिय़ों की अद्वितीय प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।
हरियाणा के खिलाड़ी सुमित अंतिल (जैवलिन) , हनी (जैवलिन थ्रो) , प्रणव सूरमा (क्लब थ्रो), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी), संदीप कुमार (400 मीटर दौड़), नितेश कुमार (बैडमिंटन), धर्मवीर (क्लब थ्रो),सुमित (जैवलिन थ्रो) तथा रिंकू ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। इनमें हरियाणा के रोहतक जिले के खिलाड़ी हनी ने जैवलिन थ्रो की एफ-37 श्रेणी में 60.49 मीटर का थ्रो करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि हासिल की। वहीं, हिसार के संदीप कुमार ने टी-44 श्रेणी की 400 मीटर दौड़ में 52.28 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड तोडक़र इतिहास रच दिया।
इस प्रकार भावना (तीरंदाजी), पूजा (तीरंदाजी), प्रमोद (1500 मीटर दौड़), नितेश कुमार (बैडमिंटन), कोकिला (जुडो),मनीष नरवाल (शूटिंग),अशोक मालिक (पावरलिफ्टिंग) तथा मंजीत एवं कपिल कुमार ने भी अपने-अपने खेल में रजत पदक जीते हैं। इनके अलावा नवदीप (जैवलिन थ्रो), हिमांशु (तैराकी), धरमबीर (क्लब थ्रो),अजय कुमार (400 मीटर दौड़) समेत प्रदीप, सुखचैन, करमजोत, हनी, रोहित , संदीप, प्रवीन एवं राहुल ने अपने अपने खेल में कांस्य पदक जीते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

