home page

जींद : चंडीगढ़ कूच कर रहे परिवारों को मंत्री कृष्ण बेदी ने रोका

 | 
जींद : चंडीगढ़ कूच कर रहे परिवारों को मंत्री कृष्ण बेदी ने रोका


जींद, 29 मार्च (हि.स.)। नरवाना खंड के गांव भाणा ब्राह्मणन में मकान तोड़े जाने से गुस्साए परिवार रविवार को चंडीगढ़ के लिए पैदल निकल पड़े। जैसे ही प्रशासन को इसका पता चला तो बेरिकेटिंग कर दी गई। बाद में परिवारों को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने समाधान का आश्वासन देकर रोक लिया। जिसके बाद वे परिवार वापस गांव लौट आए। उन्होंने हरसंभव सहायता की भी आश्वासन उन परिवारों को दिया।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर गांव भाणा ब्राह्मणन में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कब्जों को प्रशासनिक अमले ने जेसीबी की सहायता से दो दिन पहले गिरा दिया था। अवैध कब्जों की जद में 45 मकान आ रहे हैं। जिनमें से कुछ मकान तो पांच दशक पुराने भी हैं। मकान तोड़े जाने से खफा होकर परिवारों ने चंडीगढ़ कूच का निर्णय लिया था। रविवार सुबह गांव भाणा ब्राह्मणन के कुछ परिवार पैदल ही चंडीगढ़ के लिए शिमला रोड पर कूच के निकले तो कुछ दूरी पर पुलिसबल ने बेरिगेटिंग कर उन्हें रोक लिया। उसी समय कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फोन भी उन परिवारों के पास पहुंचा और खुद उनके पास आने की बात कही। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने उन लोगों से बातचीत की। उन परिवारों ने छह मांगें रखी। उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। जो नुकसान हुआ है, उसकी भी भरपाई का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा