home page

हांसी : जलती बस से सवारियों को बचाने में लगा रहा एएसआई सुनील

 | 
हांसी : जलती बस से सवारियों को बचाने में लगा रहा एएसआई सुनील


हांसी : जलती बस से सवारियों को बचाने में लगा रहा एएसआई सुनील


पुलिस विभाग ने शहीद की तरह निकाली आखिरी यात्रा;

डीएनए से शव की पुष्टि

हांसी, 30 अप्रैल (हि.स.)। भिवानी-हांसी रोड

स्थित मिलकपुर गांव में मंगलवार शाम एक निजी परिवहन बस में लगी आग में मारे गए दोनों

लोगों की पहचान डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कर ली गई है। मृतकों की पहचान हरियाणा पुलिस

की सीआईडी शाखा में कार्यरत व बड़सी निवासी एएसआई सुनील व भिवानी निवासी बलजीत के रूप

में हुई है। घटना वाले दिन एएसआई सुनील कुमार बवानी खेड़ा से बस में सवार हुए थे।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी और पुलिस की लोकेशन

ट्रेसिंग के आधार पर सुनील के बस में होने का संदेह था, जिसकी पुष्टि अब डीएनए रिपोर्ट

से हो गई है। डीएनए रिपोर्ट से पहचान होने के बाद गुरुवार काे पुलिस प्रशासन व परिजन भिवानी के

अस्पताल से गांव बड़सी तक शहीद की भांति शव को लेकर गांव पहुंचे तथा पुलिस अधीक्षक

व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत

अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस प्रशासन लगातार बस में धमाके के साथ लगी आग कारणों की

जांच में जुटा हुआ हैं। हालांकि, अभी तक बस में आग लगने का वास्तविक कारण या धमाका

कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दूसरे मृतक की पहचान भिवानी के सेवा नगर कालोनी

निवासी 45 वर्षीय बलजीत के रूप में हुई है। बलजीत हिसार स्थित जिंदल फैक्ट्री में कार्यरत

थे। उनकी पहचान भी डीएनए रिपोर्ट के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।

कारणों का पता लगाने में जुटे अधिकारी

जांच अधिकारी नीर सिंह ने बताया कि डीएनए

रिपोर्ट के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान हो गई है, और पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों

का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि बस में आग तकनीकी खराबी,

शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी थी की गहनता से जांच की जा रही है। अभी बस में

आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

सुनील ने अंतिम सांस तक बचाई लोगों की जान :

एसपी

भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि

बवानीखेड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले मिलकपुर गांव में मंगलवार शाम चलती प्राइवेट बस

में आग के बाद पुलिस को दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए थे। शवों की पहचान नहीं हो पाने

के चलते डीएनए टेस्ट करवाया गया था। गुरुवार शाम को आई डीएनए रिपोर्ट में एक हमारे

पुलिस परिवार से सुनील व दूसरा भिवानी की सेवा नगर कालोनी निवासी बलजीत था। मौके पर

परिवार के लोग शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों

ने बताया एएसआई सुनील ने अपनी जान की परवाह किए बिना आखिरी समय तक अन्य लोगों की जान

बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पुलिस परिवार सुनील के परिवार

के साथ खड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर