home page

सोनीपत : हरियाणा लव खत्री खाप के राष्ट्रीय प्रधान बने अशोक खत्री

 | 
सोनीपत : हरियाणा लव खत्री खाप के राष्ट्रीय प्रधान बने अशोक खत्री


सोनीपत, 28 मार्च (हि.स.)। रामनवमी

के पावन अवसर पर दिल्ली के नरेला क्षेत्र के गांव शाहपुर में अखिल भारतीय खत्री गोत्र

सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से खत्री समाज के प्रतिनिधि,

पदाधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की

एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान को मजबूत करना रहा।

सम्मेलन

के दौरान शनिवार को सर्वसम्मति से अशोक खत्री को हरियाणा लव खत्री खाप का राष्ट्रीय प्रधान घोषित

किया गया। घोषणा होते ही उपस्थित लोगों में उत्साह का वातावरण बन गया और सभी ने उन्हें

बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व

में समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। युवाओं

को समाज सेवा और शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम

में रणवीर सिंह, मेहताब सिंह, विजेंदर सिंह, सतवीर सिंह, राज सिंह और राजपाल सहित हरियाणा

के विभिन्न गांवों से आए खाप प्रधान और समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी

वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता बनाए रखने, युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित

करने और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन

के समापन पर सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला ने अशोक खत्री को नई जिम्मेदारी

मिलने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि सोनीपत की सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं जल्द ही

विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रधान का सम्मान करेंगी। आयोजन की

सफलता के लिए आयोजकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना