हिसार : सुंदर सिंह किरतान आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त
हिसार, 25 अप्रैल
(हि.स.)। आम आदमी पार्टी हिसार छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह किरतान को पार्टी
ने जिले में प्रमुख जिम्मेवारी सौंपते हुए युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें
यह जिम्मेवारी दिए जाने पर सुंदर सिंह किरतान ने शनिवार काे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व सभी वरिष्ठ
नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया
है उस पर वे खरा उतरेंगे और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए व अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी
से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की राजनीति में बदलाव का
संकल्प लेकर कार्य करेंगे और पूरी टीम के साथ संगठन विस्तार तथा पार्टी को जमीनी स्तर
पर और अधिक मजबूत बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश
अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष रामनाथ धुवारिया व जिला अध्यक्ष सुभाष
चंद्र कुंडू का विशेष तौर पर आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

