home page

हिसार : साइबर पुलिस ने 14 लाख की ऑनलाइन निवेश ठगी में एक और आरोपी पकड़ा

 | 

इंस्टाग्राम पर फर्जी निवेश विज्ञापन दिखाकर व्हाट्सएप ग्रुप में

जोड़ा

मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगे, उत्तर प्रदेश से आरोपी दबोचा

हिसार, 05 अगस्त (हि.स.)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे

विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब

14 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट) ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार

किया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के अमोड़ा खास निवासी अंकित

गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बरवाला निवासी तरुण सिंगला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध

रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम

पर दिखे एक फर्जी निवेश विज्ञापन के जरिए उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां

अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताया

गया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों

के माध्यम से करीब 14 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने निवेश की गई राशि

निकालने का प्रयास किया तो उससे भारी प्रोसेसिंग शुल्क और अन्य चार्ज मांगे गए। बाद

में संबंधित कंपनी से जानकारी लेने पर पता चला कि उसके नाम का दुरुपयोग कर साइबर ठगी

की गई है।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू

की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय

लेन-देन का तकनीकी विश्लेषण करते हुए पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच

को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर वांछित आरोपी

अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद लगातार अपने

ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे

से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। आरोपी

को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का

कहना है कि इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की जांच अभी

भी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर