हिसार : विकसित भारत युवा संसद में अंकिता ने हासिल किया दूसरा स्थान
नशा मुक्त युवा विषय पर प्रभावशाली भाषण से निर्णायक मंडल को किया प्रभावित
छाजूराम मैमोरियल जाट कॉलेज का नाम रोशन
हिसार, 17 नवंबर (हि.स.)। यहां के छाजूराम मैमोरियल जाट कॉलेज की बीएससी लाइफ
साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता ने जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 में
दूसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन गुरु
गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय, हिसार में किया गया। इसका विषय विकसित भारत के लिए
नशा मुक्त युवा था, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग
लिया।
महाविद्यालय की साहित्यिक गतिविधियों की संयोजक डॉ. सुमन रानी ने मंगलवार काे बताया कि
अंकिता ने अपने प्रभावशाली भाषण और तर्कशक्ति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए
दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेंद्र कुमार बाजिया
ने अंकिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
ऐसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नेतृत्व
क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. राकेश शर्मा
भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

