home page

हिसार : नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा ने झटके 16 पदक

 | 
हिसार : नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा ने झटके 16 पदक


हिसार : नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा ने झटके 16 पदक


हिसार की अंजू ने जीते दो कांस्य पदक

हिसार, 27 मई (हि.स.)। 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स

चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के

तत्वावधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी रांची में किया गया। इसमें हरियाणा ने

पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक सहित 16 पदक अर्जित किए। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता

में हरियाणा से 25 पुरुष और 19 महिला खिलाड़ियों सहित 44 एथलीट ने भाग लेकर अपनी खेल

प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार

मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह व एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

हनुमान सिंह भादू सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार काे पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने

पर शुभकामनाएं प्रदान की।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक एवं

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर ने बताया कि नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्ण

कुमार (भिवानी) ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, बालकिशन (भिवानी) ने स्टेपल चेज में

स्वर्ण पदक, संदीप कुमार (महेंद्रगढ़) ने रेस वाक में स्वर्ण पदक, रवीना (जींद) ने

रेस वाक में स्वर्ण पदक और शिल्पा रानी (जींद) ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता

बनकर एथलेटिक्स हरियाणा की शान बढाई। उन्होंने जानकारी दी कि निधि रानी ने डिस्कस थ्रो

में रजत पदक, योगिता (भिवानी) ने शॉटपुट में रजत पदक, शाकिर ने 1500 मीटर दौड़ में

रजत पदक और तमन्ना (जींद) ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। रूबीना (रेवाड़ी) ने

हाई जंप में कांस्य पदक, अंजू (हिसार) ने स्टेपल चेज में कांस्य पदक, अजय कुमार (भिवानी)

ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक, अंजू (हिसार) ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, तमन्ना

(जींद) ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, मो. अता साजिद (फरीदाबाद) ने लांग जंप में

कांस्य पदक और खुशी ने हेप्टाथलॉन इवेंट में कांस्य पदक जीता।

प्रदीप मलिक ने कहा कि कृष्ण कुमार (भिवानी)

ने 800 मीटर दौड़ में एक मिनट 47 सेकेंड 68 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीतकर

हरियाणा राज्य को दिया और प्रथमेश अमरीश (महाराष्ट्र) ने 1 मिनट 47 सेकेंड 97 माइक्रोन

के समय के साथ रजत पदक एवं सत्यजीत सुरेश (महाराष्ट्र) ने 1 मिनट 48 सेकेंड और 40 माइक्रोन

का समय देकर कांस्य पदक जीता।

200 मीटर दौड़ में तमन्ना (जींद) हरियाणा ने

24 सेकेंड 06 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता। खुशी (हरियाणा) ने हेप्टाथलॉन इवेंट

में 5435 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता और अनामिका केरल ने 5685 अंक के साथ स्वर्ण

पदक एवं पूजा (जेएसडब्ल्यू) ने 5632 अंक के साथ रजत पदक जीता।

हाई जंप इवेंट में रूबीना यादव (रेवाड़ी) ने

1 मीटर 73 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग के साथ कांस्य पदक जीता और ख्याति माथुर (उत्तर

प्रदेश) ने 1 मीटर 82 सैंटीमीटर की ऊंची जंप के साथ स्वर्ण पदक एवं मानसी (रेलवे) ने

1 मीटर 80 सैंटीमीटर की ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर