home page

जींद : भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

 | 
जींद : भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला


जींद, 22 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा नारी शक्ति ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के संसद में पास न होने देने के विरोध मे राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पूतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोष प्रर्दशन का नेतृत्व कर रही भाजपा नेत्री व जिला महामंत्री डा. पुष्पा तायल ने कहा कि इस बिल को संसद में पास होने से रोकने वाली कांग्रेस तथा बिल का विरोध करने वाली पार्टियों को महिला शक्ति कभी भी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है। शर्म की बात है कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हैं। टीएमसी नेता ममता बैनर्जी भी महिला हैं। बावजूद इसके बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेलों, सेना, पढ़ाई समेत तमाम क्षेत्रों में अग्रणी पंक्ति में है।

लोकसभा व विधानसभा में जहां नीतियां बनाई जाती हैं। उसमें बराबरी की हक महिलाओं को क्यों नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक ही सोच रही है कि महिलाएं केवल चौके चूल्हे तक सीमित रहें। युद्ध मिशनों को महिलाओं ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बड़े दुख की बात है कि जब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को को संसद में लाने का काम किया।

नगर परिषद अध्यक्षा डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी व उसके सहयोगी दलों ने इस बिल को गिराकर महिला विरोध छवि का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस के जघन्य अपराध के बारे में महिलाओं को बताएंगे। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता राजकीय महिला कालेज के सामने पहुंची और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा