हिसार : राज्य स्तरीय तीरंदाजी में दादी गोरी सेंटर का शानदार प्रदर्शन
अमन का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
हिसार, 13 सितंबर (हि.स.)। जींद स्थित इंडस ग्लोबल
एकेडमी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में दादी गोरी तीरंदाजी
सेंटर, मंगाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेंटर के खिलाड़ी अमन का चयन राष्ट्रीय
स्तर की स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कोच गोविंद बिश्नोई ने बताया कि अमन आगामी दिसंबर
माह में महाराष्ट्र के अमरावती में होने वाली स्कूल नेशनल गेम्स में हरियाणा राज्य
का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने अमन के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सेंटर
के खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है। अमन के राष्ट्रीय प्रतियोगिता
के लिए चयन होने पर सेंटर से जुड़े खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उसे बधाई दी और बेहतर
प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

