home page

हिसार : नई मोटरसाइकिलों से पुलिस प्रतिक्रिया समय में हाेगा और सुधार : एसपी

 | 
हिसार : नई मोटरसाइकिलों से पुलिस प्रतिक्रिया समय में हाेगा और सुधार : एसपी


एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, नए मिले ईआरवी भी जांचे

हिसार, 08 जून (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित

साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों

की वर्दी, अनुशासन, टर्नआउट तथा कार्यकुशलता का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत एसपी ने सोमवार को जिले में हाल ही में प्राप्त हुई 10 नई

ईआरवी राईडर-112 टीम के संचालन के लिए समर्पित किया तथा संबंधित स्टाफ को जनता की सुरक्षा

एवं त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने

कहा कि डायल-112 पुलिस और आमजन के बीच भरोसे की महत्वपूर्ण कड़ी है तथा किसी भी आपात

स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई मोटरसाइकिलों

के माध्यम से पुलिस प्रतिक्रिया समय में और सुधार होगा तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक भी

शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।

एसपी ने डायल-112 स्टाफ को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना

पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें तथा नागरिकों के साथ शालीन एवं सकारात्मक

व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि उसके व्यवहार और कार्यशैली से ही

बनती है।

तत्पश्चात एसपी ने अर्दली रूम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं

एवं शिकायतों को सुना। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की

लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने

कहा कि पुलिस कर्मियों का मनोबल एवं कल्याण विभाग की कार्यक्षमता से सीधे जुड़ा हुआ

है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

एसपी ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों

के कल्याण एवं पेशेवर दक्षता को बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी

पुलिस कर्मियों से अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने

का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर