home page

जींद : खेतों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

 | 
जींद : खेतों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार


जींद, 28 सितंबर (हि.स.)। गढ़ी थाना पुलिस ने खेतों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान खनौरी (पंजाब) निवासी करण, गुरप्रीत, धर्मवीर के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपितों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सोमवार को जानकारी देते हुए थाना गढ़ी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गत 24 सितंबर को गांव उझाना निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने खेत में मोटर का पानी देखने के लिए गया था। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति खेत मेंं बने कमरे का ताला तोड़ कर ट्यूबवेल की मोटर के स्टार्टर से लगी बिजली की तार काटने का प्रयास कर रहा था। शिकायतकर्ता ने ग्रामीणों की मदद से उस व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। जिसे थाना गढ़ी पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम खनौरी (पंजाब) निवासी करण के रूप में बताया।

आरोपित करण की निशानदेही पर इस मामले में खनौरी (पंजाब) निवासी सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों आरोपितों से पूछताछ करने पर खनौरी (पंजाब) निवासी करण, गुरप्रीत, धर्मवीर के नाम सामने आए। जिस पर तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि समय रहते उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा