home page

हिसार : सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, शोध और शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाना लक्ष्य : प्रो. विजय कुमार

 | 
हिसार : सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, शोध और शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाना लक्ष्य : प्रो. विजय कुमार


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने दिया

5सी और 3डी का मंत्र

हिसार, 30 अगस्त (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के नवनियुक्त कुलगुरु प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. विजय कुमार ने रविवार को कार्यभार संभाल

लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों

और गैर शिक्षक कर्मचारियों से संवाद करते हुए 5सी और 3डी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा

कि सकारात्मक सोच के साथ सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय को शोध, शिक्षा और अन्य

क्षेत्रों में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा इसकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

पहचान को और मजबूत किया जाएगा।

विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रो. विजय कुमार ने सबसे पहले गुरु जम्भेश्वर जी

महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान में स्थित गुरु जम्भेश्वर जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

अर्पित की। इसके बाद पूर्व कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने उन्हें कुलगुरु का कार्यभार

सौंपा। कुलगुरु कार्यालय के कमेटी हॉल में आयोजित स्वागत सभा का संचालन कुलसचिव डा.

विजय कुमार ने किया।

प्रो. विजय कुमार ने 3डी की व्याख्या करते हुए कहा कि इन पांच मूल्यों को अपनाने

का परिणाम डायरेक्शन, डिसिप्लिन और डिलीवरी के रूप में सामने आएगा। इससे कार्यों की

दिशा सही होगी, जीवन में अनुशासन आएगा और समाज तथा राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान

देने की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताते

हुए कहा कि सरकार ने उनसे जो अपेक्षाएं की हैं, उन्हें पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता

के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे।

कुलसचिव डा. विजय कुमार ने नवनियुक्त कुलगुरु का स्वागत करते हुए कहा कि प्रो.

विजय कुमार सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी हैं और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते

हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गुजविप्रौवि की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

पहचान और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने हरियाणा सरकार का भी आभार जताया कि विश्वविद्यालय

के नेतृत्व की जिम्मेदारी सकारात्मक सोच रखने वाले अनुभवी शिक्षाविद को सौंपी गई है।

गजुटा प्रधान इंजीनियर विनोद गोयल ने भी प्रो. विजय कुमार का स्वागत किया।

स्वागत सभा में उच्चतर शिक्षा परिषद के सदस्य डा. सतरूप ढांडा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय

सिरसा के कुलसचिव डा. सुनील कुमार, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के परीक्षा

नियंत्रक डा. राजेश बंसल, सीआरएम जाट महाविद्यालय हिसार के डा. सुरेंद्र बाजिया सहित

गुजविप्रौवि के अनेक शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने विचार रखे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर