home page

सोनीपत जिला अस्पताल में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होंगी

 | 
सोनीपत जिला अस्पताल में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होंगी


सोनीपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा

की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विधान सभा में कहा कि सोनीपत के जिला अस्पताल

में डिजिटल एक्स-रे मशीन, उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस और और एमआरआई स्कैन सेवाएं शीघ्र

शुरू की जाएगी। साथ ही हृदय रोग उपचार के लिए हृदय कैथेटर प्रयोगशाला स्थापित करने

का प्रस्ताव विचाराधीन है।

विधानसभा

के बजट सत्र के दौरान सोनीपत विधायक निखिल मदान के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने साेमवार काे यह

जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सोनीपत में 200 बिस्तरों वाला जिला नागरिक

अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के निकट लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर स्थित है, जिसमें से

लगभग 6 एकड़ में भवन निर्मित है। इसके अतिरिक्त 138 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों

वाला मातृ एवं शिशु देखभाल खंड निर्माणाधीन है। इसके पूर्ण होने पर अस्पताल की कुल

क्षमता 300 बिस्तर हो जाएगी। मौजूदा

भवन की विशेष मरम्मत के लिए 5.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अस्पताल में चिकित्सा,

छाती रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, कर्ण-नाक-गला,

बाल रोग, विकृति विज्ञान, त्वचा रोग तथा संज्ञाहरण सहित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

संगणित टोमोग्राफी जांच और वृक्क शोधन सेवाएं सार्वजनिक-निजी सहभागिता पद्धति के अंतर्गत

संचालित की जा रही हैं। पिछले

वर्ष अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन, सी-आर्म मशीन, विद्युत दाह यंत्र, संज्ञाहरण मशीन तथा

गहन चिकित्सा कक्ष के बिस्तर स्थापित किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना