जींद : कांग्रेस के विधायक भी कांग्रेस के साथ नहीं: डा. मिड्ढा
जींद, 05 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की पोल खुल गई। कांग्रेस में आपसे में लड़ाई हो रही है। कांग्रेस के लोग आज कांग्रेस को छोडऩे पर मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस में जो विधायक हैं, वो भी कांग्रेस में नही हैं। इससे पहले कांग्रेस ने जींद का कभी भी विकास नही किया। आपके सामने कांग्रेस के हालात छुपे नही है। जब से मुख्यमंत्री नायब सैनी के सहयोग से तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनी है। जींद विकास के नए आयाम छू रहा है।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग जींद को बैकवर्ड कहते थे वो लोग आज सोचने को मजबूर हैं। जहां इरादों में दम हो वहां राय खुद बनती है। जींद की मिट्टी में अब नई कहानियां पलती हैं। पहले की सरकार नींद में साई रही और जींद का कुछ नही किया। भाजपा सरकार ने जींद को विकास पथ पर अग्रसर किया। मिड्ढा ने कहा कि यह रैली केवल धन्यवाद और विकास रैली नही है बल्कि जींद के स्वाभिमान विकास व भविष्य को तय करने का संकल्प है। क्योंकि जो ख्वाब जो अधूरे थे, उन्हें पूरा किया है हमने। जो रूक गई थी राय उसे फिर से जिया है हमने।
जींद हरियाणा का उभरता हुआ जींद है। जिसे बैकवर्ड कहा जाता था। जब से हरियाणा बना, बहुत से सरकारें आई और चली गई। चार-चार मंत्री रहे। वो अपना समय जींद को रैली का गढ़ बनाया लेकिन जींद के विकास की बात किसी ने नही सोची। जींद के बारे में किसी ने सोचा तो वो भाजपा ने सोचा है। विश्वविद्यालय में आज बच्चे लॉ की पढ़ाई पढ़ रहे हैं। जो जींद टयूब्वेलों के सहारे चलता था, आज वहां भाखड़ा का नीला पानी आने वाला है। यह योजना जींद को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देने का काम किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

