home page

हरियाणा बजट: क्रॉनिक बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को पदोन्नति त्याग पर भी एसीपी लाभ

 | 

चंडीगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। हरियाणा बजट 2026-27 में कर्मचारियों और पेंशनधारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

बजट में गयी घोषणा के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी, जो दीर्घकालिक (क्रानिक) बीमारियों से ग्रस्त हैं और इस कारण से पदोन्नति स्वीकार करने के इच्छुक नहीं हैं, उन्हें स्वेच्छा से पदोन्नति त्यागने पर एसीपी के लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा।

कई बार कई तरह के कर्मचारियों को किसी योजना में राज्य-केंद्र सरकार का योगदान या अनुदान मिलने में देरी या किसी अन्य कारण से समय पर वेतन नहीं मिल पाता है तो ऐसी परिस्थितियों में त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु 100 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि से विशेष सहायता कोष स्थापित होगा।

कर्मचारियों और पेंशनधारियों के आश्रितों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आय की वर्तमान सीमा 3500 रुपये प्रति माह को बढ़ाकर नौ हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इससे कर्मचारी और पेंशनधारी संघों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा