home page

जींद : 250 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

 | 
जींद : 250 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक


जींद, 13 अप्रैल (हि.स.)। सदर थाना पुलिस ने गांव किनाना के निकट एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। सदर थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव किनाना निवासी धर्मबीर नशीले पदार्थो का कारोबार करता है। वह गांव मे नशीले पदार्थ को बेचने के लिए ग्राहको का इंतजार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को काबू कर लिया। पुलिस ने जब आरोपित की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ मे पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव किनान निवासी धर्मबीर के रूप मे हुई। सदर थाना पुलिस ने धर्मबीर के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर थाना के जांच अधिकारी विक्रम सिह ने सोमवार को बताया कि नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपित से नशे के नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा