जींद : कैफे में युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला
जींद, 07 जून (हि.स.)। महिला थाना पुलिस ने युवती को झांसें में देकर दुष्कर्म करने पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हुडा मार्केट में लाइब्रेरी में पढने के लिए जाती है। जिसके नजदीक कैफे भी है। जिसमें वह चाय पीने चली जाती थी। जिसके चलते कैफे संचालक गांव शाहपुर निवासी सचिन से जान पहचाने हो गई। सचिन ने उसे अपने झांसे में ले लिया। गत 25 मई को वह कैफे में गई हुई थी। सचिन ने उसे कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपित ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर सचिन के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि पीडि़ता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

