home page

जींद : फैक्टरी में आग से मरे व घायलों के परिजनों को भड़काने पर तीन नामजद

 | 
जींद : फैक्टरी में आग से मरे व घायलों के परिजनों को भड़काने पर तीन नामजद


जींद, 02 अप्रैल (हि.स.)। सफीदों में अवैध रंग फैक्टरी में मृतका तथा घायलों को कुछ लोगों द्वारा उकसाए जाने पर पीडि़त परिवारों ने सीएम द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता को लेने से रोका गया। इस दौरान सफीदों विधायक के खिलाफ भी अपशब्द बोले गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ लोगों भड़काने की कोशिश करने, शाति भंग करने सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अभिकर्ता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत मार्च माह में अवैध रंग फैक्टरी में आग लगने से 12 महिलाओं की मौत हो गई थी। इस हादसे में कुछ लोग झुलस गए थे। सरकार ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी, एसडीएम आर्थिक सहायता चैक देने के लिए सफीदों पहुंचे थे। पीडि़त परिवार भी रेस्ट हाउस पहुंचे थे।

उसी दौरान गांव पाथरी पानीपत निवासी अजीत, वार्ड 11 निवासी सतबीर लठवाल, वार्ड 11 निवासी बबीता दुग्गल ने पीडि़त परिवारों को भड़काना शुरू कर दिया और उन्हें आर्थिक सहायता से लेने रोक दिया। आरोपितों ने सफीदों के विधायक के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर भी चार अप्रैल को होने वाली सीएम रैली को लेकर भी लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पुलिस अभिकर्ता की शिकायत पर अजीत पाथरी, सतबीर लठवाल तथा बबीता के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा