home page

हिसार में अवैध असला बनाने वाला आरोपी उपकरणों सहित काबू

 | 
हिसार में अवैध असला बनाने वाला आरोपी उपकरणों सहित काबू


आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक, चोरी व आर्म्स एक्ट के सात मामले दर्ज हिसार, 14 अप्रैल (हि.स.)। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टीम ने अवैध असला बनाने वाले आरोपी को उपकरणों सहित काबू किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कमलजीत सिंह मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए स्टाफ उप निरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ विकास नगर में गश्त पर थे। सूचना के आधार पर टीम ने खासा महाजन गांव निवासी साहिल से 315 बोर के एक पिस्तोल व दो जिंदा कारतूस सहित पकड़ा। उसके खिलाफ थाना शहर केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।डीएसपी ने बताया कि आरोपी साहिल से अवैध हथियार बारे पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह पिस्तोल व कारतूस वह सिरसा जिले के फरवाई खुर्द में रह रहे नेजाडेला खुर्द निवासी राजू से खरीद करके लाया है। इस पर सीआईए एएसआई राममेहर सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव नेजाडेला खुर्द व फरवाई खुर्द में छापा करके सह आरोपी राजू को फरवाई खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजू ने अपने घर से नाजायज पिस्तोाल, कारतूस, एक लोहा प्लेट जिस पर खाका पिस्तोल बनाया हुआ का निसान, 06 लोहा पाइप बैरल बनाने के लिए प्रयोग मे लाई जाने के लिए, तीन बॉडी पिस्तोल व 04 बैरल लोहा तैयार की हुई, एक पाइप स्टील व दो पाइप पीतल कारतूस बनाने के लिए प्रयोग में लाने के लिए, ट्राइगर गार्ड, ट्राइगर व स्प्रिंग लोहा ट्राइग बनाने का 18 पार्टस, चार जिंदा कारतूस 12 बोर एक कारतूस के पैंदा पर चोट लगी हुई, कारतूसों में भरने के लिए रांग, कारतूसों में भरने के लिए लोहा गोली, पांच लोहा रेती, तीन प्लास, एक लोहा हथोङी, पांच छोटे पेचकस, एक बङा पेचकस, सात चाबी नट खोलने बाली, एक इलैक्ट्रिक कट्टर, एक इलैक्ट्रिक ड्रील मशीन, छोटे पेच, एक लकङी खांचा बंदूख, दो लकङी फट्टी बट पर लगाने के लिए, एक इलैक्ट्रिक बैल्डिंग मशीन, बरामद करवाया। यह सामान अवैध असला बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर