home page

सोनीपत : 12 ग्राम हेरोइन सहित आरोपित गिरफ्तार

 | 

सोनीपत, 21 मार्च (हि.स.)। क्राइम

यूनिट गन्नौर पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपित को हेरोइन सहित

गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव मुरथल निवासी विक्की के रूप में हुई

है।

पुलिस

के अनुसार शनिवार काे को एएसआई जसबीर अपनी टीम के साथ जीटी रोड फ्लाईओवर मुरथल के नीचे

गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपित मुरथल स्थित महिला कालेज के पास हेरोइन

बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को काबू

किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 12 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में थाना मुरथल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी

एएसआई प्रदीप ने बताया कि आरोपित को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना