home page

जींद : जमीन की सौदेबाजी कर लाखों रुपये हड़पे, नौ के खिलाफ मामला दर्ज

 | 
जींद : जमीन की सौदेबाजी कर लाखों रुपये हड़पे, नौ के खिलाफ मामला दर्ज


जींद, 06 जुलाई (हि.स.)। जुलाना थाना पुलिस ने गांव जैजैवंती में जमीन की सौदेबाजी कर 94 लाख रुपये हड़पने पर नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव भम्भेवा निवासी कपिल देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव जैजैवंती निवासी कर्ण व उसके परिजनों के साथ 42 कनाल जमीन का सौदा किया था। गत छह फरवरी को छह लाख रुपये के दो चैक, एक चैक से सात जनवरी 2025 को 15 लाख रुपये तथा 22 लाख रुपये नगद दिए थे। गत दो मार्च को सोमबीर के खाते में पांच लाख रुपये, सवा दो लाख रुपये एनएफटी के माध्यम से कर्ण के खाते में भेजे थे।

इस प्रकार से कर्ण तथा उसके जानकारों के खातों में 94 लाख, अढ़ाई हजार रुपये भेजे जा चुके थे। उन्होंने कर्ण से खाता बंद करवाने के लिए फार्म भरवाया। जिसे बैंक कर्मी को दे दिया। जिसके एक घंटे के अंदर जमा करवाई गई पूरी राशि को निकाल लिया गया।

जब उन्होंने कर्ण से बयाने पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। आखिरकार आरोपित ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने तथा रुपये लौटाने से मना कर दिया। साथ ही आरोपित ने उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सोमवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कपिल की शिकायत पर गांव जैजैवंती निवासी कर्ण, गांव शादीपुर निवासी दिपेंद्र, गांव शाहपुर निवासी कुलबीर, गांव मांडोखेड़ी निवासी सोमबीर, गांव ईंटल कलां निवासी मेहताब, गांव शामलो कलां निवासी सुखविंद्र, नवीन, गांव निर्जन निवासी प्रदीप तथा भीम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा