home page

जींद : दो युवकों का अपहरण करने वाले आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : दो युवकों का अपहरण करने वाले आरोपित गिरफ्तार


जींद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। दो युवकों का अपहरण कर मारपीट करने के तीन ओर आरोपितों को सीआईए स्टाफ नरवाना ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत 24 अक्टूबर रात को सूचना मिली थी कि धर्मसिंह कालोनी निवासी अमित तथा उसके दोस्त बृजेश का अपहरण लिया है। बदमाश उनकी गाड़ी को भी अपने साथ ले गए हैं। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ नरवाना तथा शहर थाना पुलिस ने बदमाशों को काबू किया। जिसके बाद पुलिस ने टोहाना इलाके में कारवाई करते हुए अमित तथा उसके दोस्त बृजेश को सुरक्षित बरामद कर तीन अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से उनकी छीनी गई गाड़ी भी बरामद कर ली थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान हरपाल चौक टोहाना निवासी अरमान, गीता कालोनी टोहाना निवासी साहिल तथा जस्सा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में तीन और आरोपितों के नाम सामने आए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित संजीव, आजाद व कर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपितो से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा