जींद : करंट लगने से महिला का मौत, शव परिजनों को सौंपा
जींद, 25 जून (हि.स.)। गांव जलालपुरा खुर्द में बुधवार रात करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गुरूवार को नागरिक अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जलालपुरा निवासी अजय की पत्नी 26 वर्षीय लक्ष्मी बुधवार रात कमरे में कूलर को सरका रही थी। उसी दौरान उसे करंट ने अपनी चपेट मे ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतका का मायका पक्ष तथा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सदर थाना पुलिस ने गुरूवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया। सदर थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि महिला की करेंट लगने से मौत हुई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

