home page

पानीपत: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 | 
पानीपत: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


पानीपत, 14 मई (हि.स.)। पानीपत के गांव कारद के पास बुधवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कारद निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार गांव कारद निवासी नरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा 21 वर्षीय सचिन बुधवार की देर शाम को काम से छुट्टी कर अपनी बाइक पर गांव लौट रहा था। जब वह कारद के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सचिन सड़क के बीचों बीच पक्के हिस्से पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

ड्राइवर मौके से कार सहित फरार हो गया। पीछे आ रहे गांव के एक युवक ने कार का नंबर नोट कर गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सचिन अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे तुरंत एक निजी गाड़ी से एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। मृतक सचिन के पिता नरेंद्र के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा