home page

हिसार से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के बीच चली एसी इलेक्ट्रिक बसें

 | 
हिसार से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के बीच चली एसी इलेक्ट्रिक बसें


इन बसों में पास नहीं होंगे मान्य, बच्चों को

लगेगा आधा किराया

हिसार, 25 जून (हि.स.)। राज्य परिवहन ने हिसार

बस अड्डा से अग्रोहा मेडिकल तक एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर दी है। गुरुवार 6.30 बजे

बस का पहला संचालन शुरू हुआ। इस बस के शुरू होने से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज

के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और प्रसिद्ध अग्रोहा धाम के दर्शन के लिए आने

वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। तय शैडयूल के अनुसार इस रूट पर कुल चार फेरे लगाए

जाएंगे। ये बसें दिन में चार बार हिसार से अग्रोहा मेडिकल जाएंगी और चार बार वापस हिसार

लौटेंगी।

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल एवं यातायात प्रबंधक

प्रीतम कुमार ने बताया कि यदि इस रूट पर यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो भविष्य

में फेरों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। हिसार बस स्टेंड से अग्रोहा रूट के लिए बसों का

समय तय कर दिया गया है। हिसार बस स्टेंड से अग्रोहा के लिए सुबह पहली बस 6:30 बजे,

फिर 8:30 बजे, दोपहर में 12:30 बजे और दोपहर बाद 2:30 बजे चलेगी। अग्रोहा मेडिकल से

हिसार बस स्टेंड के लिए सुबह 7:30 बजे, 9:30 बजे, दोपहर में 1:30 बजे और शाम को

3:30 बजे ई-बस रवाना होगी।

हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने स्पष्ट किया

है कि हिसार-अग्रोहा मेडिकल रूट पर शुरू की जा रही इन इलेक्ट्रिक बसों में सरकार द्वारा

जारी विभिन्न प्रकार के यात्रा पास मान्य नहीं होंगे। इनमें वरिष्ठ नागरिक (सीनियर

सिटीजन) पास, हैप्पी कार्ड, एनसीएमसी कार्ड, छात्र पास (स्टूडेंट पास) और दिव्यांग

पास सहित अन्य श्रेणियों के पास शामिल हैं। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज तथा अन्य विभागों

के कर्मचारियों को मिलने वाली किराया रियायत भी इन बसों में लागू नहीं होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर