home page

जींद : शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें युवा : डा. मिड्ढा

 | 
जींद : शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें युवा : डा. मिड्ढा


जींद, 23 मार्च (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हमारे वास्तविक हीरो वही हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कर दिया है। युवाओं को चाहिए किवो शहीदों के दिखाए मार्ग पर चल देश को आगे ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा सोमवार को जयति-जयति हिंदू महान संगठन द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष में निकाली गई श्रद्धांजलि बाइक यात्रा का शुभारंभ करने पर युवाओं को संबोधित कर रहे थे। यह यात्रा रेलवे जंक्शन से शुरू होकर शहीदी स्मारक पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के सुपुत्र वीरेंद्र मोहनलाल बड़ौली, जुलाना से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश, गऊ सेवा दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद श्योकंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि नायब सरकार ही शहीदों की शहादत को नमन कर रही है।

शहीदों व संतों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दे रही है। इस मौके पर जयति-जयति हिंदू महान संगठन के प्रदेश संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि संगठन द्वारा पिछले 12 सालों से श्रद्धांजलि बाइक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज के युवा साथियों को देश धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं। सरकार को चाहिए कि देशभक्तों की जीवनी को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन महान लोगों के बारे में जान सकें व इनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश को आगे लेकर जाने में अपना योगदान दे सकें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के पुत्र वीरेंद्र बडौली ने कहा कि जिन महान आत्माओं ने हमारे देश के लिए बलिदान दिया है, उन्हें हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा