home page

जींद : जिला कारागार से मोबाइल सेट बरामद, दो बंदियों समेत तीन पर मामला दर्ज

 | 
जींद : जिला कारागार से मोबाइल सेट बरामद, दो बंदियों समेत तीन पर मामला दर्ज


जींद, 07 सितंबर (हि.स.)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला कारागार में तलाशी के दौरान वार्ड नंबर एक से मोबाइल सेट बरामद होने पर दो बंदियों समेत तीन के खिलाफ परिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेल उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदेह के आधार पर वार्ड नंबर एक की खड्डी में रविवार देर शाम सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमें एक मोबाइल सेट, दो मोबाइल सिम, बैटरी बरामद हुई थी। जब जेल कर्मियों ने वार्ड नंबर एक में बंद बंदी जुलाना निवासी शंकर से पूछताछ की तो उसने बताया कि फोन बंदी गांव रामराये निवासी जतिन का है। जिसके बाद जतिन से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन उसने लगभग दो माह पहले बोलिंग कर दीवार से फिंकवाया था।

जिसे गांव कालवा निवासी नवीन ने फैंका था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर बंदी शंकर, जतिन, गांव कालवा निवासी नवीन के खिलाफ परिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जेल में मोबाइल फैंके जाने के बाद से किन-किन बंदियों ने फोन का प्रयोग किया, किन-किन नंबरों पर बातचीत की गई इसकी जानकारी लेने की बात भी लिखी गई है।

सेामवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जेल की तरफ से शिकायत मिली थी। फिलहाल दो बंदियों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा