home page

हिसार के आजाद नगर में बनेगा अर्बन हेल्थ सेंटर, क्षेत्रवासियों की मांग हुई पूरी

 | 
हिसार के आजाद नगर में बनेगा अर्बन हेल्थ सेंटर, क्षेत्रवासियों की मांग हुई पूरी


राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क हस्तांतरित की 13 कनाल 2 मरला

जमीन

मुख्यमंत्री के समक्ष नलवा विकास रैली में भी विधायक ने उठाई थी अस्पताल की

मांग

हिसार, 11 सितंबर (हि.स.)। शहर के आजाद नगर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक

राहत भरी खबर है। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से

राज्य सरकार ने अर्बन हेल्थ सेंटर (यूएचसी) के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया

है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा ने इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के

लिए 13 कनाल दाे मरला जमीन स्वास्थ्य विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दे

दी है।

यह आदेश शुक्रवार काे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव

डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, यह जमीन मौजा

बीड़, तहसील व जिला हिसार स्थित आजाद नगर क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जिसे सार्वजनिक

हित में स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर किया गया है। आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर के बनने से स्थानीय और आसपास के बड़े इलाके

के लोगों को प्राथमिक एवं त्वरित चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस

आदेश की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई के लिए हिसार मंडल के आयुक्त और हिसार के उपायुक्त

को भी भेज दी गई हैं।

क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने शुक्रवार काे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही

मांग के तहत जमीन हस्तांतरिक किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष

26 अक्टूबर को आयोजित नलवा विकास रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग जोरशोर से

उठाई गई थी। इसके बाद जमीन हस्तांतरिक करने सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू हुई। हमारा

प्रयास रहेगा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से योजना को शीघ्र पूरा करवाया

जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर