जींद : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 सालों में लिए कई जनहितैषी निर्णय : डा. मदनलाल गोयल
जींद, 27 जून (हि.स.)। भाजपा जिला प्रभारी डा. मदन लाल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई जनहितकारी निर्णय लिए हैं। सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
भाजपा जिला प्रभारी डा. मदन लाल गोयल शनिवार को जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 12 साल विश्वास के, जनकल्याण के विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने की। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन और अंत्योदय की विचारधारा है।
जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुभव, सुझाव और सकारात्मक सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों से राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए संगठन की विचारधारा व सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, संगठन की विचारधारा, राष्ट्रहित के संकल्पए विकसित भारत के लक्ष्य व आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. पुष्पा तायल, सरदार जितेंद्र रोड, डा. ओमप्रकाश पहल, जींद नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी, साधु राम, सोहन सिंह रजाना मंडल महामंत्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन बबलू गोयल, मदन गोयल, पुरुषोत्तम शर्मा, सुभाष शर्मा, रवि थनई, ललित मित्तल व सक्षम भाटिया मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

