home page

जींद : दालमवाला में काटे पानी के अवैध कनैक्शन

 | 
जींद : दालमवाला में काटे पानी के अवैध कनैक्शन


जींद, 28 जुलाई (हि.स.)। गांव दालमवाला व बुढाखेड़ा में सब्जी, खेती व प्लाट में अवैध रूप से पेयजल का कनैक्शन करके पानी बर्बाद करने वाले उपभोक्ताओं पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शिकंजा कसते हुए चार अवैध कनैक्शन काटे हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए हैं। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कनैक्शन व बिना नल के पानी बर्बाद करने वाले उपभोक्ताओं में हडंकंप मच गया है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने मंगलवार काे बताया कि उपमंडल अभियंता रणवीर सिंह व उपमंडल अभियंता राकेश शर्मा के दिशानिर्देशन में गांव दालमवाला में जल संरक्षण अभियान चलाया गया हैं। गांव दालमवाला में खंड समन्वयक दिनेश कुमार के नेतृत्व में विभाग की संयुक्त टीम घर-घर पहुंची।

टीम ने ऐसे उपभेक्ताओं को नोटिस दिए, जिन्होंने अपने नलों पर टेप नहीं लगा रखी थी या एक से अधिक कनैक्शन किए हुए थे या आधा इंच से बड़े साइज के कनैक्शन किए हुए थे। विभाग की टीम ने खाली प्लाटों का निरीक्षण किया और सब्जी, खेती में अवैध रूप से किए गए चार पेयजल के कनैक्शन मौके पर काट दिए। दूसरी तरफ बुढाखेड़ा में भी 20 लोगों को नोटिस दिये गये।

उपमंडल अभियंता राकेश शर्मा ने बताया की सफीदों शहर में पेयजल व सीवरेज के अवैध कनैक्शन को नियमित करने के लिए विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर में ऑटो रिक्शा द्वारा मुनादी करवाई जा रही है व लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा