home page

हिसार में पैट्रोल पंप कारिंदों से 30 हजार लूटे

 | 

पैसे देने से मना किया तो दी जान से मारने की

धमकी

पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की

हिसार, 27 मार्च (हि.स.)। आजाद नगर थाना क्षेत्र

के गांव भेरियां में गोपाल पैट्रो सर्विस पर नकाबपोशों ने 30 हजार रुपये लूट लिए और

फरार हो गए। दोनों ने पंप के पास ही कमरे में सो रहे दो कारिंदों को जान से मारने की

धमकी देकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

पंप पर पिछले लगभग तीन साल से काम करने वाले

भेरियां निवासी बलजीत ने शुक्रवार काे आजाद नगर थाना में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार

घटना शुक्रवार तड़के लगभग 2.30 बजे की बताई गई है। बलजीत के अनुसार हिसार-सिवानी रोड पर भेरियां

के पास गोपाल पैट्रो नाम से पैट्रोल पंप है। बलजीत व उसके साथ रात को पंप पर कार्यरत

मंगाली झारा निवासी समीर गुरुवार रात को काम निपटाने के बाद पंप के एक कमरे में सोये

थे। शुक्रवार तड़के लगभग 2.30 बजे कुछ आवाज सुनाई दी तो हमारी नींद खुल गई। हमने देखा

कि मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक अंदर आए और हमसे पैसे मांगने लगे। हमने पैसे देने से

मना किया तो उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी। इस पर हम दोनों डर गए और हमारे

पास रखे 38 हजार रुपये हमने उनको दे दिए।

लूट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत

में आई और घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर