home page

नूंह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

 | 
नूंह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण


नूंह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण


नूंह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण


नूंह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण


नूंह, 15 अगस्त (हि.स.)। नूंह जिला पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शनिवार को 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की।

इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह स्थल पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।

अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी के इन महान नायकों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए।

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पर्व भी मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी है। पिछले लगभग 12 वर्षों में 540 से अधिक शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी भावना के अनुरूप हरियाणा भी विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।कार्तिकेय शर्मा ने आधुनिक परिवहन और हरित तकनीक को विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए हाइड्रोजन ट्रेन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीक से विकसित हाइड्रोजन ट्रेन देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता तथा स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया