home page

सोनीपत: बीमा पॉलिसी के नाम पर छह लाख का फर्जी लोन लेकर ठगी, पांच गिरफ्तार

 | 
सोनीपत: बीमा पॉलिसी के नाम पर छह लाख का फर्जी लोन लेकर ठगी, पांच गिरफ्तार


-सात मोबाइल फोन बरामद, 2.30 लाख

रुपये की राशि होल्ड आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

सोनीपत, 07 अक्टूबर (हि.स.)। बीमा

पॉलिसी की जानकारी अपडेट करने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर पांच लाख 99 हजार 996 रुपये

का फर्जी ऋण लेने और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश

किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल

सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ठगी की रकम में से दो लाख 30 हजार रुपये की राशि भी

होल्ड करवाई गई है। बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक

हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस

के अनुसार प्रभु नगर निवासी विशाल ने शिकायत दी थी कि 14 सितंबर को उसके वाट्सऐप नंबर

पर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताया।

उसने अपना नाम अभय बताते हुए वाट्सऐप पर फर्जी पहचान पत्र भेजा और बीमा पॉलिसी की जानकारी

अपडेट करने के नाम पर उसे भरोसे में लिया।

इसके बाद बीमा कंपनी के नाम से ई-मेल भेजकर

उसकी दो जीवन बीमा पॉलिसियों पर ऋण लिए जाने की जानकारी दी गई।

आरोपियों

ने पॉलिसी में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी में फर्जी तरीके से बदलाव कर ऋण स्वीकृत कराया

और तीन लेन-देन के जरिए लगभग छह लाख रुपये तीन बार में दूसरे बैंक खातों में भेज दिए।

शिकायत के आधार पर 19 सितंबर को साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस

ने तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों सुवेब, देव, सचिन, अवि और

राहुल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, लेन-देन

और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। पुलिस टीम में निरीक्षक पवन कुमार, सहायक

उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, मुख्य सिपाही सुमित कुमार,

सिपाही विकास कुमार, सिपाही अमित और एसपीओ सतीश कुमार शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना