home page

सोनीपत में शाम सात बजे तक 47. 4 प्रतिशत मतदान

 | 
सोनीपत में शाम सात बजे तक 47. 4 प्रतिशत मतदान


-सबसे ज्यादा मतदान राई के वार्ड

8 में दर्ज किया

सोनीपत, 10 मई (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत मेयर और 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण

ढंग से जारी रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और

प्रशासन की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद चार बजे

तक मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, हालांकि शाम तक इसमें तेजी आने की उम्मीद

जताई गई। सांय सात बजे तक आई रिपोर्ट के अनुसार दो लाख 96 हजार 45 मतदाताओं में

से एक लाख 40 हजार 231 के साथ सोनीपत नगर निकाय चुनाव में 47. 4 प्रतिशत मतदान हुआ

है।

निर्वाचन

अधिकारियों के अनुसार कुल दो लाख 96 हजार 45 मतदाताओं में से शाम चार बजे तक 96 हजार

707 मत डाले गए, जो कुल मतदान का 32.7 प्रतिशत रहा। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों

पर भीड़ कम रही, जिससे मतदान की गति धीमी दिखाई दी। प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदाताओं

से मतदान करने की अपील की। सोनीपत नगर निगम चुनाव में मतदान जारी, दोपहर साढे चार बजे

तक पड़े एक लाख 17 हजार 708 वोट अब तक करीब 39.8 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

नगर

निगम राई वार्ड नंबर-8 में कुल 4384 वोट पड़े

सोनीपत

नगर निगम चुनाव के तहत राई वार्ड नंबर-8 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है कुल जिसमें 4384

मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। क्षेत्रवार मतदान का आंकड़ा इस प्रकार रहा राई:

2273 वोट, लिवान: 916 वोट, जाट जोशी: 645 वोट, स्पोर्ट्स स्कूल: 85 वोट, ट्यूलिप:

465 वोट, कुल मतदान: 4384 वोट का हुआ। राई

क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि स्पोर्ट्स स्कूल बूथ पर सबसे कम वोट

पड़े। अब सभी प्रत्याशियों की नजर 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है।

मेयर

पद के उम्मीदवार राजीव जैन अपनी पत्नी कविता जैन और बेटे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे

और मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील

की। वही कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार अपने परिवार सहित वार्ड चार स्थित

डीएवी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। इनके साथ सुरेंद्र छिक्कारा ने बताया कि मतददाताओं

का रुझाान अच्छा देखने को मिल रहा है। यहां उन्होंने कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल

दीवान और पार्षद उम्मीदवार पायल मलिक के पक्ष में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं

के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई थी।

प्रशासन

ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित

करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। अधिकारियों के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना

की सूचना नहीं मिली है। जिस गति से चुनाव का प्रचार किया गया था उस दृष्टि से मतदान

प्रतिशत कम ही हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना