home page

सोनीपत: नेक्सजेन एक्सपो में इंजीनियरिंग 18 संस्थाओं के 41 प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित

 | 
सोनीपत: नेक्सजेन एक्सपो में इंजीनियरिंग 18 संस्थाओं के 41 प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित


सोनीपत: नेक्सजेन एक्सपो में इंजीनियरिंग 18 संस्थाओं के 41 प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित


सोनीपत, 03 नवंबर (हि.स.)। पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन,

विमानन और सिविल डिजाइन क्षेत्र के विद्यार्थियों की नेक्सजेन एक्सपो-2026में मंगलवार

को 41 प्रोजेक्ट्स व मॉडल प्रदर्शित किए। जिनमें रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी

ज्ञान और नवाचार को प्रथमिकता के साथ प्रदर्शित किया गया। एक्सपो में मेजबान संस्था

समेत 18 संस्थान शामिल हुए।

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल,

हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज, जेएमआईईटीआई कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश भर से करीब डेढ़ दर्जन

तकनीकी संस्थाओं से आए के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी,

प्रबंधन, विमानन और सिविल डिजाइन से जुड़े कुल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेजबान संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन व उनकी माता मूर्ति

देवी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,

गुड़गांव के चेयरमैन रविंदर टोकस, समाजसेवी हर्ष टोकस, एआईसी आईआईटी दिल्ली से डा. हिमांशु

अग्रवाल व डीसीआरयूएसटी, मुरथल से डॉ. प्राची, डॉ. रजनी और डॉ.रेखा के साथ दीप प्रज्ज्वलित

कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रविंदर टोकस ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों

में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और टीम भावना विकसित

करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल

नैन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक,

कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

है। गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजीनियर संघदीप

शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ.स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप और रजिस्ट्रार कंवलजीत

सिंह संधू सहयोगी रहे। इस आयोजन में अपूर्वा, गोविंद, स्नेह, पूजा, आशु, आकाश, सोनिया,

कोमल, प्रशांत, आरती, सुनील, ट्विंकल, सावन व निधि आदि स्टाफ सदस्यों ने अहम भूमिका

निभाई।

एक्सपो के दौरान आए मेहमानों ने परियोजनाओं का अवलोकन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एआईसी आईआईटी दिल्ली से डा. हिमांशु अग्रवाल तथा

डीसीआरयूएसटी, मुरथल से डॉ. प्राची, डॉ. रजनी और डॉ. रेखा शामिल रहे। मैजिकल मिरर प्रोजेक्ट,

मल्टी-लेयर इंटेलिजेंट व्हीकल सेफ्टी एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम, नेटवर्क थ्रेट

रिकग्निशन एंड एनालिसिस, नेटवर्क खतरों की पहचान और विश्लेषण पर आधारित साइबर सुरक्षा

प्रोजेक्ट, सोलर पावर स्मार्ट एग्रीकल्चरल मॉनिटरिंग सिस्टम, कैंपस कार्ट और सन पार्क, ईवो-बॉट, स्मार्ट रोड और ईवी वाहनों की चार्जिंग

जैसे प्रोजेक्ट्स व मॉडल ने सभी को प्रभावित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल व

कॉलेजों के विद्यार्थी, शिक्षक और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी मॉडलों का अवलोकन

किया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना