home page

जींद : अलग-अलग जगह से चार नशा तस्कर किए गए काबू

 | 
जींद : अलग-अलग जगह से चार नशा तस्कर किए गए काबू


जींद, 25 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार काे बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि बड़ बस्ती नरवाना निवासी लक्की तथा रमन नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। दोनों नशा स्पलाई के लिए नरवाना के टोहाना रोड पर खड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 225 ग्राम चरस बरामद हुई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने लक्की तथा रमन के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सफीदो सीआईए प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों को सूचना मिली थी कि गांव सिंघाना के निकट रामपुरा रोड पर सफेद रंग की गाड़ी खड़ी हुई है। जिसमें दो युवक नशे को लिए हुए हंै और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। जब युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 30.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में स्मैक के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान गांव सिंघाना निवासी सोनू तथा मोनू के रूप में हुई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सोनू तथा मोनू के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा