home page

सोनीपत निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 13 ने किया नामांकन, 110 उम्मीदवार मैदान में

 | 

सोनीपत, 25 अप्रैल (हि.स.)। नगर

निगम सोनीपत आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई है। मेयर

पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जबकि निगम पार्षद पद के लिए 22 वार्डों

में 110 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त होने

के बाद अब चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जिला

निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना

के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल तक अपने

नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा और अंतिम उम्मीदवार सूची

जारी की जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि मतगणना तेरह

मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

मेयर

पद के लिए भाजपा से राजीव जैन और कवरिंग उम्मीदवार के रूप में दिव्यांक जैन ने नामांकन

किया है। कांग्रेस से कमल दीवान और कवरिंग उम्मीदवार के रूप में मेघा दीवान मैदान में

हैं। इनेलो से आनंद कुमार, आम आदमी पार्टी से सत्यवीर आर्य और पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया

से हवा सिंह ने भी नामांकन किया है। निर्दलीय उम्मीदवारों में रमेश कुमार खत्री ने

दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनके अलावा कमलेश कुमार सैनी, संत धर्मवीर चोटीवाला,

अनल सिंघल और चांद राम भी मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं।

निगम

पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर एक से पांच उम्मीदवार मनीष सैनी, हरी प्रकाश, योगेश, जयकुमार

और अकबर खां ने नामांकन किया। वार्ड नंबर दो से तीन उम्मीदवार पवन, सुरेन्द्र सिंह

नय्यर और मुकेश ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर तीन से पांच उम्मीदवार सुरिन्दर मदान, जितेन्द्र

कुमार, अनुज, सलोनी और दीपक मैदान में हैं। वार्ड नंबर चार से छह उम्मीदवार त्रिभुवन

कौशिक, डॉ कमलेश कुमार सैनी, बबीता कौशिक, पायल, विकास मलिक और पवन कुमार ने नामांकन

किया।

वार्ड

नंबर पांच से सात उम्मीदवार नीरज, सोनिया अत्री, रीना सैनी, बिंदिया चोपड़ा, सुनीता,

संतोष और रीना देवी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर छह से चार उम्मीदवार निशा, सिल्की,

पूनम और सोनिया ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर सात से छह उम्मीदवार मुनी राम, सुनील, चन्दरूप,

कुशल, बिजेन्दर और सिद्धार्थ मैदान में हैं। वार्ड नंबर आठ से छह उम्मीदवार कुनाल,

नीतू, पुनित, आर्यन, सचिन कौशिक और पवन कुमार ने नामांकन किया।

वार्ड

नंबर नौ से चार उम्मीदवार मीना, आशा रानी, ऊषा और सरोज मैदान में हैं। वार्ड नंबर 10

से छह उम्मीदवार सत्यवीर, आमीन खान, पूजा, अनिल कुमार, संजय कुमार और सतपाल ने नामांकन

किया। वार्ड नंबर 11 से तीन उम्मीदवार संगीता, कविता रानी और सरिता चुनाव में हैं।

वार्ड नंबर 12 से तीन उम्मीदवार अंजलि, साधना तनेजा और अमनप्रीत कौर मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 13 से तीन उम्मीदवार दीपक कुमार, महेश लूथरा और मुकेश बत्रा चुनाव लड़ेंगे।

वार्ड नंबर 14 से तीन उम्मीदवार किरण चांदना, रितिका और आशा रानी मैदान में हैं।

वार्ड

नंबर 15 से पांच उम्मीदवार संतोष शर्मा, संजीव वालेचा, पवन तनेजा, विमल किशोर और इंदु

वालेचा ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 16 से सात उम्मीदवार विश्वजीत, अंजराग जैन, राजपाल,

नवीन कुमार, मनोज कुमार, नरेन्द्र कुमार और जितेन्द्र कुमार अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे।

वार्ड नंबर 17 से नौ उम्मीदवार विकास, गौरव, सुरेन्द्र कुमार, राजेश, सुनीता, विक्रम,

कुलदीप खासा, मोनिका और यशवीर मैदान में हैं।

वार्ड

नंबर 18 से पांच उम्मीदवार सुनीता देवी, चंचल, सोनम, मुनेश देवी और ऊषा चुनाव लड़ेंगी।

वार्ड नंबर 19 से चार उम्मीदवार विकास दहिया, राजेश, अनिल कुमार और सचिन मैदान में

हैं। वार्ड नंबर 10 से चार उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह, किरण बाला, राज कुमार और प्रीति

दहिया ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 21 से चार उम्मीदवार संजना, दीपमाला, सुमन और गिन्नी

देवी चुनाव लड़ेंगी। वार्ड नंबर 22 से आठ उम्मीदवार शेर मोहम्मद, सतपाल सिंह, नवीन

कुमार, फिरोज खान, बंसी लाल, जयपाल सिंह, बिजेन्द्र मलिक और जोगिन्दर मैदान में हैं।

निगम पार्षद के लिए 22 वार्डों में कुल 110 उम्मीदवारों ने नामांकन कर चुनावी मुकाबला

रोचक बना दिया है। अब सभी की नजर नामांकन जांच और अंतिम सूची जारी होने पर टिकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना