home page

सोनीपत में गैस आपूर्ति सामान्य, 119 घरेलू सिलेंडर सीज, दो मामले दर्ज

 | 
सोनीपत में गैस आपूर्ति सामान्य, 119 घरेलू सिलेंडर सीज, दो मामले दर्ज


सोनीपत, 01 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के सोनीपत

जिला में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने कालाबाजारी पर सख्ती बरतते हुए 119 घरेलू गैस सिलेंडर सीज किए हैं।

उपायुक्त

नेहा सिंह ने बुधवार को बताया कि लघु सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है,

जहां नागरिक डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए हेल्पलाइन

नम्बर 0130-2221590 पर चौबीस घंटे संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था

सुचारु रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जिला में 32 गैस एजेंसियों के माध्यम

से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पर्याप्त भंडार

उपलब्ध होने के बावजूद कालाबाजारी, जमाखोरी और गैस के अनाधिकृत प्रयोग की शिकायतों

को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी कड़ी में गठित टीमों ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों

में छापामारी कर जांच अभियान चलाया।

जांच

के दौरान 119 घरेलू गैस सिलेंडर सीज किए गए। जांच में सामने आया कि कुछ स्थानों पर

गैस का अनधिकृत भंडारण किया जा रहा था। इस मामले में दो स्थानों पर मामले दर्ज किए

गए हैं। एक मामला खरखौदा क्षेत्र और दूसरा राई क्षेत्र में दर्ज किया गया। आरोपियों

के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि

वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं गैस आपूर्ति में अनियमितता

या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें, ताकि समय पर

कार्रवाई की जा सके।

साथ

ही नागरिकों को केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर लेने की सलाह दी गई है। अनावश्यक

भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने कहा कि

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं

को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना