home page

सोनीपत: पेयजल संकट दूर करने काे एक करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन

 | 
सोनीपत: पेयजल संकट दूर करने काे एक करोड़ से बिछेगी पाइपलाइन


सोनीपत, 25 जुलाई (हि.स.)। गन्नौर

के गांव उमेदगढ़ के लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने वाली है। गांव के हर

घर तक स्वच्छ पेजयल पहुंचाने के लिए करीब 93 लाख की लागत से लगभग तीन किलोमीटर लंबी

पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल

फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने

पर ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इसके

साथ ही गांव में पीडब्ल्यूडी रोड सोसायटी से पावर हाउस तक गंदे पानी की निकासी के लिए

करीब 18 लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या

कम होगी और गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने

विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी

और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक कादियान ने कहा कि विस चुनाव

के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा

रहा है। उनका लक्ष्य हलके के सभी गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और समान

विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालने की

कोशिश करते हैं, लेकिन जनहित से जुड़े कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेंगे। सभी परियोजनाएं

तय समय पर पूरी कराई जाएंगी, ताकि आम लोगों को उनका लाभ मिल सके। आने वाले समय में

भी विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहेगी। पब्लिक हेल्थ जेई मंजीत, पंचायती राज विभाग

से जेई प्रिंस, सरपंच टिंकू, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, रामकिशन सैनी, अनुज त्यागी,

डा. करतार, दिनेश, बंटी पंच, महेश त्यागी सरपंच घसौली, अनिल सरपंच रसूलपुर, प्रमोद

ढाका सरपंच सनपेड़ा, बिजेंद्र, इकबाल, कलीराम आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना