home page

हिसार : 8057 उम्मीदवारों में से 6649 परीक्षार्थियों ने दी एचएयू प्रवेश परीक्षा

 | 
हिसार : 8057 उम्मीदवारों में से 6649 परीक्षार्थियों ने दी एचएयू प्रवेश परीक्षा


एचएयू के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा में उम्मीदवारों की कुल 82.52 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई

हिसार, 12 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में रविवार को विभिन्न

स्नातक व स्नात्तकोतर कोर्सिज के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक व व्यवस्थित

ढंग से हुई। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुख्ता

प्रबंध किए गए थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने परीक्षा केंद्रों

का दौरा किया और उम्मीदवारों की सुविधा तथा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए की गई

व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया।

विश्वविद्यालय द्वारा रविवार काे जिन कोर्सिज के लिए प्रवेश परीक्षा हुई, उनमें बीएससी

ऑनर्स एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स, बीएससी आनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, मौलिक विज्ञान

एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, फूड

साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलोजी,

सोशियोलॉजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी, कॉलेज ऑफ बायो-टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी,

बायोइंफोरमेटिक्स, मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायो-टेक्नोलॉजी, बायो नैनोटेक्नोलोजी व

इंडस्ट्रीयल बायोटेक्नोलोजी कोर्सिज शामिल है।

प्रवेश परीक्षा के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सहित हिसार शहर में 17 परीक्षा

केंद्र बनाए गए थे। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 8057 उम्मीदवारों को प्रवेश

पत्र जारी किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 6649 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निरीक्षण दलों

का गठन किया गया था। परीक्षा के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की गई।

उपरोक्त परीक्षा में उम्मीदवारों की कुल 82.52 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर