हिसार : नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 32 एथलीट चयनित
रांची में 24 जनवरी को होगी 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप
हिसार, 21 जनवरी (हि.स.)। 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन रांची
में 24 जनवरी को किया जाएगा। इसमें हरियाणा का 32 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल भाग लेगा।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि विकास गहलावत (सोनीपत) को हरियाणा
टीम का मैनेजर एवं मंदीप (सोनीपत) को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी
खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से आयोजत
होने वाली इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 16 पुरुष और 16 महिलाओं सहित
32 खिलाड़ियों का दल हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासिव प्रदीप मलिक ने बुधवार काे बताया कि नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप
में सोनीपत जिले से लड़का वर्ग 10 किलोमीटर रेस में अवकाश, रोहित, अंकित, सावन राहुल,
20 साल आयु वर्ग की 8 किलोमीटर रेस में सुमित, 16 साल आयु वर्ग में 2 किलोमीटर रेस
में अजय भाग लेगा और लड़की वर्ग के 20 साल में 6 किलोमीटर रेस में मोनी और आरती भाग
लेगी।
रोहतक जिले से पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में रमीकेस और 20 साल आयु वर्ग
में 8 किलोमीटर रेस में अक्षय और अंकित भाग लेंगे और महिला वर्ग 16 आयु वर्ष में 2
किलोमीटर रेस में आरजू भाग लेगी। करनाल जिले से 20 साल आयु वर्ग के 8 किलोमीटर रेस
में शुभम और महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में सिमरन भाग लेगी।
हिसार जिले से महिला वर्ग 10 किलोमीटर रेस में अंजू, कविता और अनीता, 20 साल
लड़की 6 किलोमीटर रेस में और 16 साल आयु वर्ग में विपल दो किलोमीटर रेस एवं गुनगुन
भाग लेगी।पानीपत जिले से 20 साल आयु वर्ग में 8 किलोमीटर रेस में गुरदीप सिंह, 16 साल
आयु वर्ग में 2 किलोमीटर रेस में सौरव और महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में रेखा,
20 साल आयु वर्ग में 6 किलोमीटर रेस में मोनी भाग लेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

