home page

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में अकैड-2026 अकादमिक करियर ड्राइव का आयोजन

 | 
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में अकैड-2026 अकादमिक करियर ड्राइव का आयोजन


अकैड-2026 अकादमिक करियर ड्राइव में 13 संस्थानों

ने लिया भाग

हिसार, 09 मार्च (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से अकैड-2026

(एकेडमिक केरियर एक्विजिशन ड्राइव वीक) जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस ड्राइव का उद्देश्य

विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षण क्षेत्र में करियर

अवसर प्रदान करना तथा उन्हें प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से सीधे जोड़ना रहा।

इस नवोन्मेषी पहल की सराहना करते हुए कुलपति

प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने साेमवार काे कहा कि बी.टेक और एमबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के

लिए प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों

के लिए ऐसे अकादमिक करियर ड्राइव के माध्यम से संरचित करियर अवसर प्रदान करने की अग्रणी

पहल की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल

का प्रभावी उपयोग करने का अवसर प्रदान करती है तथा शिक्षण क्षेत्र में नए करियर विकल्प

खोलती है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और आगामी चरणों

के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्लेसमेंट निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह ने बताया

कि इस ड्राइव में 24 विभिन्न कार्यक्रमों जैसे एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी, एमएससी

फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथेमेटिक्स, एमएससी साइकोलॉजी, एमएससी योगा साइंस

एंड थेरेपी, एमएससी इकोनॉमिक्स, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी तथा एमए मास कम्युनिकेशन आदि

के कुल 416 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह ड्राइव 13 स्कूलों और अकादमियों के लिए आयोजित

की गई, जिनमें से 124 विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थी अब संबंधित अकादमियों/स्कूलों में आयोजित

डेमो क्लास के अगले चरण में भाग ले रहे हैं, जहां उनकी शिक्षण क्षमता का आगे मूल्यांकन

किया जा रहा है।

डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि अकैड-2026 सप्ताह

के दौरान ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल,

डॉक्टर्स ड्रीम, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रॉयल सैनिक विद्यापीठ, आस्था इंटरनेशनल

स्कूल, एग्री अकादमी हिसार, बीधवान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मदर इंटरनेशनल स्कूल, जूम

अकैडमी, सारथी आईएएस तथा रोअर एजुकेशन सहित कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों ने अलग-अलग

दिनों में भाग लिया। इन संस्थानों ने विद्यार्थियों की शिक्षण क्षमता, विषय ज्ञान और

संचार कौशल का आकलन करने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। उन्होंने आगे बताया कि इस

दौरान प्रतिदिन सम्मान-सह-उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुलसचिव डॉ. विजय

कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मुकेश शर्मा, कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रशासनिक

प्रो. विनोद छोकर, कुलपति के तकनीकी सलाहकार एचआरएम प्रो. संदीप राणा, डीन प्रो. अलका

शर्मा, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुंडू तथा अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभागाध्यक्ष

डॉ. प्रियंका की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. प्रताप सिंह ने इस अवसर पर प्रतिभागी संस्थानों

के प्राचार्यों एवं प्रमुखों सहित विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विभागाध्यक्षों,

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयकों तथा प्लेसमेंट अधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने

में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि

पूरे ड्राइव का सफल संचालन ओवरऑल कोऑर्डिनेटर प्रभुता और राहुल के नेतृत्व में किया

गया। समन्वयक नवीन, याशिका, तान्या, मुस्कान, लोकेश, अंकित, रेखा और पीयूष ने भी सक्रिय

सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्वयंसेवकों को

उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर