हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए : प्रो. नरसी राम बिश्नोई
शैक्षणिक परिषद व वित्तीय समिति की बैठक, कुलपति
प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की अध्यक्षता
हिसार, 19 मार्च (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक परिषद की 65वीं व वित्तीय समिति की
37वीं बैठक हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कमेटी हाॅल में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन
माध्यम से हुई बैठकों की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई
ने की। संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विजय कुमार ने किया।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरुवार काे आयाेजित दोनों ही बैठकों
में सदस्यों को विश्वविद्यालय की हाल ही में मिली राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग
बताई तथा कहा कि गुजविप्रौवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को लगातार मजबूत कर
रहा है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए हैं, जिन्हें
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया गया है। इन कोर्सों
के प्रति विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है।
शैक्षणिक परिषद की बैठक में विभिन्न विषयों के
कोर्सों से संबंधित स्कीम व सिलेबस अनुमोदित किए गए। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020
के तहत यूजी तथा पीजी कोर्सों से संबंधित इंटर्नशिप के निर्देश भी अनुमोदित किए गए।
बैठक में पूर्व कुलपति प्रो. जेपी यादव, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो वाइस-चांसलर
प्रो. पवन शर्मा, पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज के प्रो. जगदीश कुमार, हैदराबाद से वैज्ञानिक-जी
प्रो. देवेन्द्र कुमार, नोएडा से प्रो. सलीम सिद्धिकी, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से
प्रो. नरेंद्र श्योराण, विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, डीन
ऑफ काॅलेजिज प्रो. संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, पुस्तकालयाध्यक्ष
डा. विनोद कुमार, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. हरीश गुप्ता, राजकीय
महाविद्यालय अग्रोहा के प्राचार्य डा. पवित्र मोहन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय नलवा
की प्राचार्य डा. कमलेश दूहन, गुजविप्रौवि से प्रो. संदीप राणा, प्रो. सुजाता सांघी,
प्रो. नीरज दिलबागी, प्रो. अम्ब्रीश पाण्डेय तथा प्रो. दिनेश ढींगड़ा सहित विश्वविद्यालय
के सभी संकायों के अधिष्ठाता एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
गुजविप्रौवि के बजट का ब्यौरा प्रस्तुत किया
गया
वित्तीय समिति की बैठक में 2024-25 की वार्षिक
लेखा-जोखा रिपोर्ट तथा बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई। साथ ही 2020-21 से 2022-23 की वार्षिक
ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के संभावित बजट तथा अतिरिक्त
बजट का ब्यौरा भी अनुमोदित किया गया, जिसे कोर्ट व कार्यकारी परिषद में पारित किया
जाएगा। इस बैठक में वित्त विभाग के सचिव सहित उच्चतर शिक्षा निदेशालय से संयुक्त निदेशक
डा. अंजलि सिवाच, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. हरीश गुप्ता, गुजविप्रौवि
से प्रो. एनके बिश्नोई, प्रो. सुजाता सांघी, सीए राकेश अग्रवाल व सीए ओपी गुप्ता भी
उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

