home page

हिसार के डॉ. गुलशन कुमार एवं डॉ. मीनू रानी को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

 | 
हिसार के डॉ. गुलशन कुमार एवं डॉ. मीनू रानी को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित


हिसार, 06 अक्टूबर (हि.स.)। हिसार के शांति नगर निवासी डॉ. गुलशन कुमार एवं

डॉ. मीनू रानी को शिक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के

लिए श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। दोनों भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय,

साउथ कैंपस, भैंसवाल कलां के फार्मेसी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

रेवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रेष्ठ

शिक्षक सम्मान समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने डॉ. गुलशन कुमार

एवं डॉ. मीनू रानी को सम्मानित किया। समारोह का आयोजन केंद्रीय आर्य युवक परिषद, रेवाड़ी

एवं पतंजलि परिवार, रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी सच्चिदानंद महाराज के

सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। डॉ. गुलशन कुमार एवं डॉ. मीनू रानी द्वारा शिक्षण कार्य

के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, तनावमुक्ति, योग एवं सामाजिक जागरूकता के

क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। विद्यालयों एवं जेलों में आयोजित उनके विभिन्न

जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य, सकारात्मक

सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाया जा रहा है। दोनों शिक्षकों के इस सम्मान

से हिसार का नाम गौरवान्वित हुआ है। डॉ. गुलशन कुमार की माता पुष्पा रानी ने इस उपलब्धि

पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। बहनों कविता,

वीना, आशा एवं अनीता सहित समस्त परिवारजनों ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर