home page

हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में डीटीपी ने अवैध निर्माण तोड़े

 | 
हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में डीटीपी ने अवैध निर्माण तोड़े


अचानक हुई कार्रवाई

से मची लोगों में अफरा-तफरी

हिसार, 23 अप्रैल

(हि.स.)। जिला नगर योजनाकर विभाग की टीम ने अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों के प्रति

कड़ा रुख अपनाया है। इसके चलते विभाग की टीम ने अग्रोहा क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों

के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अग्रोहा मोड़ स्थित विकास नगर में जिला टीम ने लगभग पांच

घंटे तक अभियान चलाकर अवैध निर्माणों ढ़हा दिए।

कार्रवाई के दौरान

विभाग की टीम ने गुरुवार काे तीन अलग-अलग अवैध कालोनियों में बने निर्माणों पर जेसीबी मशीन चलाते

हुए उन्हें गिरा दिया। इस दौरान नींव भरे प्लॉट, चारदीवारी और कालोनियों के बनाए गए

रोड नेटवर्क को भी पूरी तरह उखाड़ दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में

हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कॉलोनाइजेशन और अनधिकृत

निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहरी

नियोजन नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अभियान में ड्यूटी

मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ बी एंड आर आदमपुर रजत मेहता मौजूद रहे। उनके साथ जिला

नगर योजनाकार (डीटीपी) दिनेश कुमार, जेई हरिमोहन सहित विभागीय अधिकारी और भारी पुलिस

बल तैनात रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। डीटीपी दिनेश कुमार

ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन अवैध कालोनियों में किसी

भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति विकसित की गई कालोनियों

में प्लॉट खरीदना लोगों के लिए आर्थिक नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। विभाग द्वारा

ऐसे अवैध निर्माणों को लगातार चिन्हित कर ध्वस्त किया जा रहा है और यह अभियान आगे भी

जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर