home page

हिसार : अनिल हत्याकांड में एसपी ने किया एसआईटी का गठन, जांच अधिकारी को हटाया

 | 
हिसार : अनिल हत्याकांड में एसपी ने किया एसआईटी का गठन, जांच अधिकारी को हटाया


हत्या की धारा हटाने की जांच के आदेश, डीएसपी

सुनील कुमार को जांच से हटाया

मामले को लेकर एसपी से मिले थे बसपा नेता एवं

परिजन

हिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। तलवंडी बादशाहपुर

गांव में रोड पर ट्रक से कुचलकर अनिल की हत्या के मामले में केस से हटाई गई हत्या की

धारा को वापिस जोडऩे तथा इस मामले में एसआईटी के गठन की मांग पर बहुजन समाज पार्टी

का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक अनिल के परिजनों के साथ एसपी से मिला। परिजनों की ओर से एसपी

को एक शिकायत सौंपी गई।

बसपा नेताओं व अनिल के परिजनों ने गुरुवार काे एसपी को बताया

कि इस मामले में केस से हत्या की धारा हटाकर पुलिस मिलीभगत करके हत्या को हादसा साबित

करना चाहती है जबकि मौके पर मौजूद चश्मदीद मृतक के साले राहुल ने एफआईआर में अपने बयान

दर्ज करवाकर बंटी, रणदीप, सोमबीर व कर्ण पर ट्रक से कुचलकर रंजिशन अनिल की हत्या करने

का आरोप लगाया है। पुलिस मिलीभगत करके केस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है जबकि यह

सरासर हत्या का मामला है। उन्होंने एसपी से मांग की कि केस की जांच कर रहे आईओ को केस

से हटाकर अन्य अधिकारी को इसकी जांच सौंपी जाए तथा केस में हत्या की धारा पुन: जोड़ी

जाए।

एसपी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से

सुना और तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन करने के आदेश दे दिए।

इसके साथ ही एसपी ने केस के जांच अधिकारी (आईओ) डीएसपी सुनील कुमार को केस से हटाकर

केस से हत्या की धारा हटाए जाने की जांच के आदेश भी दिए हैं।

मामले के अनुसार गत 25 अप्रैल को अनिल व उसका

साला राहुल हिसार से तलवंडी बादशाहपुर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक से मिट्टी का रोड़ा

ऊपर गिरने पर ट्रक चालक से बहस हो गई। ट्रक चालक ने फोन करके कुछ लोगों को बुला लिया

और वहां मजदूरी के पैसे के पुराने लेन-देन को लेकर रंजिशन वहां लड़ाई-झगड़ा व मारपीट

करके अनिल की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में आजाद नगर थाना में केस दर्ज

किया गया है।

इस अवसर पर बसपा प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह

धानिया, जिला अध्यक्ष रविंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पातन, जिला कोषाध्यक्ष

मुकेश सभरवाल, नलवा हलका अध्यक्ष अनिल चोपड़ा व जय भीम आर्मी चेयरमैन संजय चौहान सहित

अनिल के पिता सत्यवान व अन्य परिजन एसपी से मिले।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर